2000 Rupee Note Update: कितने नोट वापस आए, क्यों बंद हुए और आगे क्या करें

2000 rupee note update को लेकर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर अहम जानकारी साझा की है। 2000 के गुलाबी नोट कितनी संख्या में वापस आए हैं। और आगे आम लोगों को क्या करना चाहिए जानिए पूरी।

RBI ने बताया की सर्कुलेशन से बाहर किए गए 2000 रुपए की गुलाबी नोट अभी भी बहुत बड़ी मात्रा में वापस नहीं हुए हैं। आरबीआई ताजा आंकड़ों के मुताबिक बताया कि 5000 करोड़ से ज्यादा गुलाबी नोट अभी तक वापस नहीं हुए हैं। अभी भी 2000 की गुलाबी नोट लोगों के पास मौजूद है।

कितने महीने में कितने नोट वापस हुए

भारतीय रिजर्व बैंक आरआरबी द्वारा 2023 में इस 2000 के गुलाबी  नोट को चलन से सरकार ने बाहर कर दिया था। इस फैसले के बाद 2 महीने के अंदर 2000 की गुलाबी नोट बड़ी तेजी से वापस हुए थे। केंद्रीय बैंकों के अनुसार 2025 के अंत तक इन 2000 की गुलाबी नोट की आपसी लगभग 98.41. परसेंट हिस्सा बैंकों के सिस्टम में लौट चुका था।

अभी 5600 करोड़ से ज्यादा नोट अटके

आरबीआई ने बताया कि अभी तक 2000 की गुलाबी नोट पूरी तरह से वापस नहीं हो पाया है। और अभी भी लगभग 5600 करोड़ की 2000 की गुलाबी नोट अभी भी मार्केट में है। यह कुल जारी की गई नोटों के मुताबिक बहुत छोटा हिस्सा है। लेकिन पूरी प्रक्रिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

2000 के गुलाबी नोट क्यों बंद हुए

दोस्तों 2000 की गुलाबी नोट नवंबर 2016 में पहली बार नोटबंदी के दौरान रिलीज किया गया था। उसे समय सरकार ने 500 और 1000 की पुरानी नोटों को बंद कर दिया गया था। और लेनदेन की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए इस 2000 की गुलाबी नोट को रिलीज किया गया था। लेकिन बाद में पर्याप्त मात्रा में छोटे नोट होने और Clean note policy के तहत 19 मैं 2023 को आरबीआई ने 2000 के गुलाबी नोटों को सरकुलेशन से बाहर हटाने का बड़ा फैसला लिया था।

क्या अभी भी बदल सकते हैं 2000 के नोट

आरबीआई ने स्पष्ट कह दिया है। कि 2000 के गुलाबी नोट को अभी भी बदले जा सकते हैं। लेकिन इसका प्रोसेस को लिमिट कर दिया गया है। 19 आरबीआई क्षेत्र कार्यालय में 2000 की गुलाबी नोट बदले जा सकते हैं। इसके अलावे लोगों की सुविधा को देखते हुए  पोस्ट पेमेंट बैंक के द्वारा भी 2000 के गुलाबी नोटों को आरबीआई कार्यालय तक भेजने की व्यवस्था कर दी गई है। ऐसा आरबीआई ने बताया है

कौन से शहर में यह सुविधा दिया जा रहा है

आरबीआई ने इस 2000 की गुलाबी नोटों को बदलने या जमा करने की सुविधा अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, भुवनेश्वर, भोपाल, कोलकाता, जयपुर ,जम्मू, कानपुर ,चंडीगढ़ ,नागपुर, नई दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, तिरुवनंतपुरम ,पटना, गुवाहाटी आदि जगहों पर आरबीआई कार्यालय की व्यवस्था सरकार ने कर दिया है।

आम लोग क्या करेंगे

आरबीआई ने सलाह दिया है। कि जिन लोगों के पास भी अभी भी 2000 के गुलाबी नोट है। वे तय की गई प्रक्रिया के अंदर 2000 के नोट को बदल या जमा कर सकते हैं। ताकि भविष्य में इस 2000 के नोट को लेकर कोई परेशानी ना हो।

Leave a Comment