Gmail Data Leak Check Online आज के समय में इसलिए जरूरी हो गया है क्योंकि पिछले कुछ सालों में कई बड़े डेटा लीक सामने आए हैं। पिछले कुछ सालों से इंटरनेट की दुनिया में एक बड़ी खबर बहुत तेजी से लोगों के बीच वायरल हो रही है जिससे करोड़ों इंटरनेट यूजर्स के लिए चिंता का विषय बन गया है। मीडिया से मिली रिपोर्ट के अनुसार 149 मिलियन ईमेल आईडी और पासवर्ड इंटरनेट पर खुले पाए गए हैं। पहली नजर में देखने पर यह एक साइबर अटैक जैसा लग रहा था लेकिन इसकी जांच पड़ताल गहराई से की गई तो इसका सचाई कुछ अलग ही सामने आई। ( Photo: Unsplash)

यह कोई नया हैक नहीं है बल्कि पुरानी लीक का बड़ा कलेक्शन
साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट का कहना है कि यह सारा डेटा किसी एक कंपनी के सर्वर को हैक करके नहीं चुराया गया है। बल्कि सालों से अलग-अलग वेबसाइट और एप्स से हुए डाटा लीग को इकट्ठा करके एक बड़ा नया डाटाबेस तैयार किया गया है। आसान भाषा में कहां जाए तो पुरानी चोरीयो को इकट्ठा करके एक नया लिस्ट तैयार किया गया है। यही वजह है कि इस खबर के आते ही Facebook,Instagram,Netflix और Paypal जैसे बड़े-बड़े प्लेटफार्म की यूजर्स घबरा गए है।
Gmail Data Leak Check Online से यूजर्स को क्या खतरा है
दोस्तों खतरा केवल एक वेबसाइट से नहीं है बल्कि यूजर्स का पासवर्ड से जुड़ा है। यदि यूजर्स का आईडी पासवर्ड पहले किसी पुराने वेबसाइट या एप्स से जुड़े हुए थे। और वही पासवर्ड यूजर्स अपने वर्तमान समय में अपनी वेबसाइट या अन्य ऐप्स में लागू किया है। तो हैकर द्वारा उसे दूसरी वेबसाइट या अकाउंट में आजमाया जा सकता है। इस तरह के हमले को Credentials Stuffing Attack कहा जाता है। इसमें हैकर्स एक लीक हुए ईमेल पासवर्ड का कांबिनेशन को अलग-अलग वेबसाइट,एप्स या प्लेटफार्म पर ट्राई करते हैं। अगर पासवर्ड एक जैसा हुआ तो हैकर को युजर्स के Account तक पहुंचने में आसानी होती है।
शायद आपका ईमेल भी तो इस लिस्ट में नहीं
दोस्तों यूजर्स का मदद करने के लिए पहले से ही एक वेबसाइट मौजूद है। जिसका नाम Have I Been Pwned रखा गया है। इस वेबसाइट को बनाने वाला का नाम है ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट Troy Hont । दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां इस साइट पर बहुत भरोसा करती है। और यह वेबसाइट पहले भी कई बड़े लीग के दौरान चर्चा में आ चुकी है। (Photo: Unsplash)

Gmail Data Leak Check Online कैसे चेक करें
दोस्तों इस वेबसाइट पर युजर्स को सिर्फ अपना ईमेल एड्रेस डालना होता है। अगर आपका ईमेल आईडी किसी बड़े लीग का हिस्सा रहा होगा तो तुरंत ही यह साइड इसकी जानकारी निकाल कर दे देगी।
दोस्तों इस सर्विस को युजर्स के लिए पूरी तरह फ्री कर दिया गया है और इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
Gmail Data Leak Check Online में नाम आए तो क्या करें
दोस्तों अगर आप का भी डेटा लीक हो गया है तो आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है लेकिन तुरंत यह कर कदम उठाएं।
| 1. जिस वेबसाइट से आपका डाटा लीक हुआ है उस वेबसाइट का पासवर्ड तुरंत चेंज कर दें। |
| 2. अगर वही पासवर्ड अपने दूसरे साइट पर भी इस्तेमाल किया है तो वह पासवर्ड भी आप तुरंत बदल दे। |
| 3. यूजर्स को हर वेबसाइट पर अलग-अलग और मजबूत पासवर्ड रखना चाहिए। |
| 4. युजर्स अपने सभी अकाउंट पर 2 Step verification तुरंत ऑन कर दे। |
पासवर्ड को मैनेज करना क्यों जरूरी है
दोस्तों सभी यूजर्स के लिए अलग-अलग पासवर्ड को याद रखना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में युजर्स पासवर्ड मैनेज टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। और अभी के समय में वन पासवर्ड जैसे टूल काफी फेमस है। जो पासवर्ड को सुरक्षित रखने के साथ-साथ Strong और मजबूत पासवर्ड जेनरेट भी करके देता है।
निष्कर्ष
दोस्तों यह मामला कि किसी बड़े हक का नहीं बल्कि हमारी खुद का लापरवाही का नतीजा है। एक ही पासवर्ड को कई जगह बार-बार उसे करना आज के समय बहुत बड़ा खतरा बन चुका है। अगर आपने भी अभी पुराना और कमजोर पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह सही समय है सतर्क होने का।
हर एक यूजर को आज ही अपना अपना ईमेल पासवर्ड चेक करना चाहिए जिससे जरूरत के हिसाब से अपडेट भी किया हा सके। इस तरह से अपने ऑनलाइन से जुड़ी सभी अकाउंट को सुरक्षित रखे।