दोस्तों नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET दिसंबर 2025 में हुए एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है जिन उम्मीदवारों ने भी इस परीक्षा का एग्जाम दिए थे वे इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बहुत बड़ी राहत की खबर है ।
CSIR UGC NET 2025 Result फाइनल आंसर के आधार पर दिया है
दोस्तों नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साफ बोल दिया है कि CSIR UGC NET दिसंबर 2025 का परिणाम फाइनल आंसर के आधार पर दिया गया है। और उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई सभी आपत्तियों का पहले एक्सपर्ट के द्वारा जांच कराई गई। उसके बाद ही अंतिम रिजल्ट को जारी कर दिया गया है इसलिए इसका रिजल्ट को पूरे नियम के अनुसार घोषित किया गया है। ( Photo: Unsplash)

CSIR UGC NET 2025 Result का एग्जाम कब हुई थी
दोस्तों आपको बता दे की NTA की ओर से CSIR UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया था। और इस परीक्षा को नता ने CBT मोड में आयोजित किया था। इस परीक्षा का आयोजन देशभर में 220 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। और इस एग्जाम को दो शिफ्टो में संपन्न किया गया था।
कितनी उम्मीदवारों ने किया था रजिस्ट्रेशन
दोस्तों आपको बता दे कि इस एग्जाम के लिए 2 लाख 12 हजार 552 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसके बावजूद भी इस एग्जाम में लगभग 1 लाख 54 हजार 80 अभ्यर्थी ही शामिल हो पाए थे।
इस तरह से चेक करें CSIR UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा का रिजल्ट
| 1. जो भी उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं वे सबसे पहले इसकी ऑफिशल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाये। |
| 2. होम पेज खोलने पर उम्मीदवार को वहां पर CSIR UGC NET दिसंबर 2025 का स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। |
| 3. उसके बाद एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें उम्मीदवार को अपना जन्म तिथि और आवेदन नंबर दर्ज करना होगा। |
| 4. उसके बाद जैसे ही उम्मीदवार सबमिट के बटन पर क्लिक करता है उसका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा। |
| 5. उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड को फ्यूचर के लिए डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकता है। |
दोस्तों CSIR UGC NET 2025 से जुड़ी लेटेस्ट और आधिकारिक जानकारी के लिए उम्मीदवार को इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।