IRCTC टिकट बुकिंग नया नियम 2026: आधार लिंक अनिवार्य, जानें पूरी जानकारी

IRCTC ticket booking new rule 2026 के तहत अब आधार लिंक अनिवार्य कर दिया गया है। भारतीय रेलवे ने फर्जी अकाउंट और टिकट दलालों पर लगाम लगाने के लिए बहुत ही बड़ा कदम उठाई है। और IRCTC टिकट बुकिंग के नियमों में भारतीय रेलवे ने बहुत महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।अब आधार से लिंक किया गया अकाउंट को ही टिकट बुकिंग करने की प्राथमिकता दीजाएगी। यह नया नियम लागू किया जा रहा है। जिससे  यात्रियों को ओपनिंग टाइम पर ही कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। (photo:Unsplash)

IRCTC टिकट बुकिंग नया नियम 2026 क्या है

भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार रिजर्व टिकट बुकिंग खुलने से पहले कुछ घंटे तक केवल आधार से वेरिफाई किए गए यूजर ही टिकट बुक कर पाएंगे। बिना आधार लिंक किए गए अकाउंट पर टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं दिया जाएगा। उस पर पाबंदी लगा दिया जाएगा।

भारतीय रेलवे इस नए नियम को तीन चरणों में लागू किया है।

1. भारतीय रेलवे ने पहला फेज 29 दिसंबर 2025 को लागू किया था। जिसमें 29 दिसंबर 2025 से बिना आधार कार्ड लिंक किये यूजर को सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दिया गया था।

2. दूसरा चरण में 5 जनवरी 2026 से केवल आधार कार्ड लिंक किये गये यूजर को ही सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 तक टिकट बुक करने की अनुमति दिया गया था।

3. तीसरे चरण में 12 जनवरी 2026 से सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक ऐसे यूजर की टिकट बुक नहीं होगी। जिन्होंने आधार से लिंक नहीं किया है । (photo: Unsplash)

किस दिन लागू होगा यह नियम

दोस्तों यह नियम केवल रिजर्व रेल टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन से ही लागू हो जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है। कि रिजर्व टिकट बुकिंग ट्रेन की यात्रा करने की 60 दिन पहले सुबह 8:00 बजे से शुरू होती है।

इस नियम को लाने का क्या मकसद है

भारतीय रेलवे का कहना है। कि ओपनिंग डे पर ही ज्यादा यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करने का मौका देना, फर्जी अकाउंट के जरिए होने वाले टिकट बुकिंग को रोकना, टिकट दलालो  और ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर पर रोक लगाना है। इसलिए इस नए नियम को लागू किया गया है। और यही इनका मकसद है।

आधार से टिकट बुक कैसे होगी

IRCTC आधार लिंक अकाउंट पर टिकट बुक करने के दौरान OTP से आधारित वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसलिए IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिससे की बुकिंग करने टाइम रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर OTP आएगा और OTP डालने पर टिकट कंफर्म हो जाएगा।

अगर यदि आधार कार्ड लिंक नहीं है। तो क्या करें

बिना आधार लिंक के यूजर शुरुआती समय पर टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। निर्धारित समय के बाद ही उन्हें टिकट बुक करने की अनुमति जाएगी। और फिलहाल में आधार लिंक नहीं करवाने वालों के लिए और कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

स्टेशन काउंटर से टिकट लेने वालों के लिए क्या बदला

स्टेशन काउंटर से टिकट लेने वालों के लिए स्टेशन काउंटर में जाकर टिकट बुक करने पर भी आधार लिंक की प्रक्रिया लागू होगी। काउंटर पर भी ओटीपी वेरीफिकेशन होगा। और मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना अनिवार्य रहेगा। किसी और के लिए भी टिकट लेने पर उसका आधार और OTP अवश्य लगेगा।

IRCTC आधार लिंक कैसे करें

IRCTC New Rule 2026: IRCTC से आधार लिंग करने का प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। आप IRCTC एप डाउनलोड करें । या वेबसाइट पर लॉगिन करें। MY  प्रोफाइल के ऑप्शन पर जाएं और आधार केवाईसी पर क्लिक करें। उसके बाद आधार डिटेल भरकर खुद से वेरीफाई करें।

समस्या होने पर संपर्क कहां करें

यदि टिकट बुकिंग और ओटीपी से रिलेटेड कोई भी दिक्कत आती है। तो आप इन माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। IRCTC हेल्पलाइन नंबर 139, आधार संबंधित समस्या के लिए 1947, या नजदीकी रेलवे काउंटर पर जा  जाकर मदद ले सकते हैं।

क्या यह नियम पूरे देश के लिए है

दोस्तों भारतीय रेलवे इस नियम को पूरे भारत रेलवे जोन मे लागू किया गया। चाहे वह दिल्ली, मुंबई, चेन्नई का ही क्यों ना हो ऑनलाइन या काउंटर पर जाकर टिकट बुक करवाने कि स्थिति पर आधार वेरिफिकेशन किया जाएगा।

60 दिन का एडवांस बुकिंग का नियम क्या है। रेलवे ने पहले 120 दिन की सुविधा दी थी। टिकट बुकिंग करने की लेकिन अभी इसे घटकर 60 दिन कर दिया गया। यात्री हर दिन सुबह 8:00 बजे से अगले 60 वे दिन के लिए बुकिंग खुलती है। जैसे यात्री की तारीख 30 जून को है। तो उसके लिए 1 मई सुबह 8:00 बजे टिकट बुकिंग ऑप्शन उसके लिऐ खुलेगा।

Leave a Comment