E-Kalyan Scholarship 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रांची के विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दे दिया गया है। ई कल्याण छात्रवृत्ति योजना अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के सभी छात्रों के लिए लागू किया गया है। और विश्वविद्यालय के आधार पर जारी किए गए निर्देश के अनुसार पात्र छात्रों को केवल ई कल्याण पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

दोस्तों सभी छात्रों के लिए इस योजना को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। लेकिन सभी विद्यार्थियों को आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका हार्ड कॉपी को अपने विद्यालय में जाकर जमा करना अनिवार्य होगा।और विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है। कि वह आवेदन करते समय सावधानी पूर्वक ऑनलाइन आवेदन करें। और समय-समय पर स्थिति की ऑनलाइन जांच करते रहें।
मुख्य बातें
| 1. ई कल्याण स्कॉलरशिप सत्र 2025-26 के लिए है। |
| 2. इसमें वही लोग अप्लाई कर सकते हैं जो SC,ST और OBC छात्र है। |
| 3. सभी छात्रों को आवेदन करने के बाद हार्ड कॉपी अपने विद्यालय मे जमा करना अनिवार्य है। |
| 4. एक छात्रा को केवल एक ही बार इस योजना का लाभ मिलेगा। |
E-Kalyan Scholarship 2025-26 के लिए पात्रता और आवश्यक प्रमाण पत्र
दोस्तों विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए निर्देश के अनुसार इस E-Kalyan Scholarship 2025-26 का लाभ वही लोग ले सकते हैं। जो निर्धारित किए गए केटेगिरी से आते हैं। और विश्वविद्यालय अथवा उसके संबंध कॉलेजो में अध्ययनरत है। और आवेदन करते समय छात्रों को आवश्यक दस्तावेज जैसे आवासीय प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है इस बात का छात्र ध्यान रखें।
अगर किसी भी छात्र के पास आय प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र नहीं है तो वह अपने नजदीकी CSC सेंटर में जाकर बनवा ले और विश्वविद्यालय ने ये भी कहा है कि जिस छात्र के पास भी सभी डाक्यूमेंट्स उपलब्ध नहीं होते हैं। तो उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
E-Kalyan Scholarship 2025-26 आवेदन प्रक्रिया और निर्देश
सभी E-kalyan Scholarship 2025-26 के अंतर्गत छात्रों को इस योजना का लाभ लेने के लिए ई कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा और विद्यार्थी जैसे ही आवेदन करते है। उसके बाद इसका प्रिंटआउट निकालवा कर अपने संबंधित विभाग में जाकर जमा करना अनिवार्य होगा। और छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद वह समय-समय पर अपनी आवेदन की स्थिति की जांच करते रहे।
विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वह केवल ई कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर ही अप्लाई करना होगा। और छात्रों को यह भी सलाह दी गई है कि आधी अधूरी जानकारी ना दे। छात्रों का सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर ही छात्रों को ई कल्याण छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा ।