New Aadhaar App 2026: फोटो कॉपी झंझट खत्म, आधार से जुड़े सभी काम अब मोबाइल से

New Aadhaar App 2026: UIDAI ने न्यू आधार एप्स को लेकर बहुत ही बड़ा अपडेट दिया है। UIDAI ने पहले ही ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है कि न्यू आधार एप्स का फुल वर्जन 28 जनवरी को लांच किया जाएगा। लांच होने के बाद इसके सारे फीचर्स अनलॉक हो जाएंगे इससे यूजर को कई नई सुविधा मिलेगी। और इस नए आधार एप से यूजर अपने घर पर ही बैठकर अपनी आधार से जुड़ी सभी जानकारी को अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए अब यूजर को कभी भी प्रज्ञा केंद्र या ब्लॉक का बार बार चक्कर लगाने कि जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए हम इस न्यू आधार एप से जुड़ी हरेक जानकारी को हम विस्तार से समझते हैं।

New Aadhaar App 2026 कब लॉन्च होगा

UIDAI द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार रिपब्लिक डे के ठीक दो दिन बाद यानी की 28 जनवरी 2026 को न्यू आधार ऐप्स का फुल वर्जन लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल यह ऐप्स मौजूद है। लेकिन अभी इसके सारे फीचर्स लॉक है। मगर उम्मीद है कि जैसे ही इसका फुल वर्जन लॉन्च किया जायेगा। वैसे ही इसके सारे फीचर्स अनलॉक हो जाएंगे। UIDAI ने साफ बोला है कि इस न्यू आधार एप्स के जरिए लोगों को काफी ज्यादा सुविधाएं मिलने वाली है। जिससे कि यूजर के लिए आधार से जुड़ी कई काम पहले से ज्यादा आसान हो जाएंगे।

New Aadhaar App 2026 में बिना फोटो कॉपी के होगा काम

दोस्तों न्यू आधार एप्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर को आधार कार्ड की फोटो यह फोटोकॉपी हर जगह लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि यूजर अपने मोबाइल के जरिए ही अपनी पहचान दिखा पाएंगे। और इस न्यू आधार एप से यूजर को ऐसा सुविधा मिलेगा की यूजर सिर्फ जरूरी जानकारी को ही दिखा सके। बाकी अपना पर्सनल डिटेल को हाइड (छुपा) कर देंगे। इससे यूजर की डेटा की सुरक्षा भी बनी रहेगी।( Photo:wikimedia )

New Aadhaar App 2026 में युजर को अपने रजिस्टर नंबर से करना होगा लॉगिन

यूजर को न्यू आधार ऐप्स इंस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करने के लिए यूजर को अपने आधार से जुड़ी रजिस्टर मोबाइल नंबर के जरिए ही लॉगिन करना होगा। यूजर इस ऐप को जैसे ही ओपन करेंगे उसके बाद वह अपने आधार कार्ड देख पाएंगे,जरूरत पड़ने पर अपना आधार डीटेल्स भी शेयर कर सकेंगे और शेयर करते समय यूजर अपने पर्सनल डिटेल को छुपा भी सकते हैं।

New Aadhaar App 2026 मे युजर अपने आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर कैसे बदले

UIDAI ने बताया है कि आधार कार्ड पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने का फीचर्स दिया गया है। जैसे ही इस न्यू आधार एप्स का फुल वर्जन लॉन्च होगा। उसके बाद यूजर इस फीचर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए यूजर को कहीं बाहर जाकर अपडेट करने की जरूरत अब नहीं पड़ेगी। यूजर अपने घर पर रहकर ही आधार से जुड़ी अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेगे है।

New Aadhaar App 2026 मे युजर आधार कार्ड पर अपना एड्रेस कैसे बदलेगा

दोस्तों जैसे ही न्यू आधार एप्स का फुल वर्जन लॉन्च होगा उसके बाद यूजर घर पर बैठकर ही अपने आधार कार्ड का ऐड्रेस अपडेट कर पाएंगे। और जब भी यूजर अपना एड्रेस चेंज करेगा उस समय यूजर को अपने एड्रेस से जुड़ी सारी डॉक्यूमेंट अपलोड करना पड़ेगा। जिसका लिस्ट एप्स में दिया हुआ रहेगा। और यूजर अपना सारा डॉक्यूमेंट जैसे ही सबमिट करेगा वैसे ही उसकी सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

प्राइवेसी फसर्ट  पर खास जोर

अपनी पोस्ट पर UIDAI ने ये भी बताया है। कि न्यू आधार ऐप्स को Privacy first अप्रोच के साथ डिजाइन किया गया है। और ऐप्स में मिनिमम डाटा शेयरिंग का ध्यान रखा गया है यानी की यूजर सिर्फ उतनी ही जानकारी शेयर कर पाएगा जीतना उसको जरूरी है।

Android और ios दोनों यूजर के लिए उपलब्ध है

दोस्तों UIDAI न्यू आधार एप्स को Android और ios दोनों के लिए उपलब्ध किया है। और 28 फरवरी 2026 के बाद इसका सभी फीचर्स एक्टिव होने की पूरी उम्मीद है।

निष्कर्ष

न्यू आधार ऐप्स उन सभी लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रही है। जिन्हें आधार से जुड़े छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार ब्लॉक और प्रज्ञा केंद्र के चक्कर लगाना पड़ता था। मोबाइल नंबर अपडेट,ऐड्रेस चेंज, डिजिटल पहचान और प्राइवेसी कंट्रोल से फीचर्स ऐसे और भी ज्यादा मजबूत बनाते हैं। और 28 जनवरी 2026 के बाद न्यू आधार एप्स लांच होने के बाद आधार से जुड़ी छोटी-छोटी कामों को पहले से बहुत ज्यादा आसान बना देगा।

Leave a Comment