BSEB Inter Exam 2026 Guidelines जारी: एंट्री टाइम, CCTV, तलाशी और कानूनी कार्रवाई

BSEB Inter Exam 2026 Guidelines के तहत बिहार बोर्ड ने परीक्षा को लेकर बहुत ही सख्त नियम जारी किया है। और बिहार बोर्ड ने परीक्षा की सुचिता और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए प्रवेश समय और गेट बंद होने के समय तलाशी व्यवस्था और प्रश्नों के संरचना को लेकर स्पष्ट नियम तय कर दिया है।(Photo: Unsplash)

BSEB Inter Exam 2026 Guidelines: परीक्षा कब शुरू होगी

बिहार विद्यालय परीक्षा ( BSEB) के अनुसार इंटरमीडिएट 2026 की वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए पूरे राज्य में 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और इस इंटरमीडिएट 2026 की परीक्षा में लगभग 13.17 से अधिक विद्यार्थी शामिल होने की संभावना है जिसके लिए व्यापक स्तर पर इसकी तैयारी की जा चुकी है।

BSEB Inter Exam 2026 Guidelines: एंट्री टाइम और गेट क्लोज नियम

बोर्ड ने स्पष्ट बोल दिया है कि विद्यार्थियों को निर्धारित किए गए समय से एक घंटा पहले प्रवेश करने दिया जाएगा । परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का समय इस प्रकार होगा-

1. विद्यार्थियों का एग्जाम सुबह 9:30 बजे से स्टार्ट होगी। जिसमें से विद्यार्थी को सुबह 8:30 से परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जायेगा।
2. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश द्वार 9:00 बजे पूरी तरह बंद बंद कर दी जाएगी।
3. दोपहर के समय परीक्षा 2:00 बजे से स्टार्ट हो जाएगी। और विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र पर 1:00 से प्रवेश करने दिया जाएगा।
4. दोपहर में परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार 1:30 बजे पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

BSEB Inter Exam 2026 Guidelines: 10 सेट प्रश्न पत्र का नियम

बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए नल पर रोक लगाने के लिए 10 अलग-अलग प्रश्न पत्र का सेट तैयार किया गया है। हर सेट में प्रश्नों का क्रम अलग-अलग होगा,पास पास बैठे सभी विद्यार्थियों को अलग-अलग प्रश्न पत्र का सेट दिए जाएंगे। और विद्यार्थियों के लिए एक सेट का प्रश्न पत्र किसी दूसरे प्रश्न पत्र सेट के अन्य क्रम मे होगा। (Photo: Unsplash)

बोर्ड का इस तरह व्यवस्था करने का उद्देश्य विद्यार्थियों की नकल पर पूरी तरह रोक लगाना है।

BSEB Inter Exam 2026 Guidelines: दो स्तर की तलाशी प्रक्रिया

बोर्ड ने यह तय किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करते समय विद्यार्थियों की तलाशी दो स्तर पर की जाएगी।

1. विद्यार्थी की पहली तलाशी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते समय की जाएगी।
2. विद्यार्थियों की दूसरी तलाशी परीक्षा हॉल में प्रवेश करते समय की जाएगी।

दोस्तों हर 25 विद्यार्थियों के बाद एक वीक्षक की तैनाती की जाएगी ताकि अच्छा से निगरानी हो सके।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करते समय क्या-क्या चीजों को अंदर ले जाने पर प्रतिबंध किया गया है

बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए सख्त निर्देश जारी किया है। कि परीक्षा केंद्र प्रवेश करते समय विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रिक उपकरण परीक्षा कक्षा के अंदर नहीं ले जाना है। जैसे- मोबाइल फोन,ब्लूटूथ डिवाइस,इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स,स्मार्ट वॉच और मैग्नेटिक वॉच।

इसमें से किसी भी वास्तु के साथ पकड़े जाने पर विद्यार्थी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विद्यार्थी पर क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी

दोस्तों बोर्ड द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार परीक्षा केंद्र के 200 मी. के डायरे मे भारतीय नागरिक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू होगी।

यदि परीक्षा केंद्र के अंदर या 200 मी. डायरे के अंदर कोई भी विद्यार्थी नकल या अवैध गतिविधि करते हुए पकड़े जाते है। तो उस विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र से बाहर निष्कासित कर दिया जाएगा और विद्यार्थी को लगभग दो वर्षों तक परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी और फोटोग्राफी अनिवार्य

दोस्तों हर एक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी फोटोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है। और सभी जिला में शिक्षा विभाग द्वारा नोडल पदाधिकारीयो की नियुक्ति भी की गई है।

बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी की है

दोस्तों बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार सभी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए विद्यार्थी दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपना समस्या का समाधान कर सकते हैं और यह सुविधा 24 घंटे कार्यरत रहेगी। Toll Free no 0612-2232257 ,0612-2232227

सभी विद्यार्थियों के लिए जरूर सलाह

दोस्तों सभी विद्यार्थियों को भीड़ से बचने के लिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे,जरूरी कागजात घर से निकलने से पहले एक बार जांच जरुर कर ले और विद्यार्थी परीक्षा केंद्र बंद होने से पहले ही गेट से अंदर प्रवेश कर ले।

दोस्तों अधिक जानकारी के लिए आप इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते है। Bihar Board Official Website link – Click

निष्कर्ष

BSEB Inter Exam 2026 Guidelines छात्रों को समय,सुरक्षा और नियमों को लेकर सतर्क रहने का सलाह देती है। और BSEB इंटर परीक्षा 2026 को लेकर बहुत ही ज्यादा सख्त नजर आ रही है। 10 प्रश्नों का सेट,दोहरी तलासी,एक घंटा पहले गेट प्रवेश, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर प्रतिबंध से यह साफ संकेत मिलता है कि परीक्षा को पारदर्शी और नकल मुक्त बनाने के लिए बोर्ड ने हर स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है।

Leave a Comment