Humanoid Robot CES 2026: क्या सच में इंसानों जैसा काम करेगा?

Humanoid Robot CES 2026: अमेरिका के लास वेगास में आयोजित CES 2026 एक बार फिर से टेक्नोलॉजी की दुनिया को चकाचौंद से लोगों को हैरान कर दिया है। इस साल भी आयोजित की गई इवेंट में आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी,जेनेटिक टेक्नोलॉजी और स्मार्ट डिवाइस की भरमार लोगों को देखने को मिली है। लेकिन इन सब के बीच सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। ह्यूमनॉइड रोबोट्स नेl(Photo:Unsplash)

टेक कंपनियों का दावा है कि अब वह दिन दूर नहीं जब आपका घर का सारा काम काज एक इंसान जैसे दिखने वाला रोबोट करेगा और यह इंसानों जैसे दिखने वाला रोबोट आपके रोजमर्रा जिंदगी का हिस्सा बन जाएगा। लेकिन इस  वादे के गहराई से देखें तो कुछ अलग ही तस्वीर सामने आती है।

आखिर ह्यूमनॉइड रोबोट क्या है

ह्यूमनॉइड रोबोट एक मशीन है जिसे इंसानों जैसी बॉडी,पैर हाथ,और मोमेंट के साथ डिजाइन किया जाता है। और यह बिल्कुल इंसानों के कॉन्सेप्ट के हिसाब से ही बनाते हैं। लेकिन रोबोट एक मशीन ही होता है इस टेक कंपनियों का मकसद रोबोट के जरिए इंसानों के कामों को आसान

बनाना होता है। जैसे बूढ़े बुजुर्गों को संभालना,बच्चों को खेलाना,झाड़ू करना,खाना बनाना अन्य सभी कामो के लिए इस रोबोट को डिजाइन किया गया है। लेकिन इस समय ज्यादातर ह्यूमनॉइड रोबोट सिर्फ कॉन्सेप्ट ही है पूरी तरह काम करने लायक नहीं।(Photo:Unsplash)

रियल्टी और टेक डेमो में क्या अंतर है

Ces 2026 में दिखाए गए सारे रोबोट काफी एडवांस्ड लेवल के लगते हैं। लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें से कई रोबोट प्रोटोटाइप स्टेज में है मतलब ऐसे रोबोट को बड़े लेवल में इस्तेमाल करने के लिए तैयार नहीं किया जा सकता है। और कई बार स्टेज में दिखने वाले रोबोट को पहले से मूवमेंट के लिए प्रोग्राम किया हुआ रहता है। जिसे देखने वाले लोगों को ऐसा लगता है। कि यह रोबोट काफी एडवांस है। लेकिन वह रोबोट सिर्फ सीमित कमांड पर ही काम करता है।

सपना उड़ने वाली कार जैसा

ह्यूमनॉइड रोबोट की तुलना उड़ने वाली कार से की जाती है। सालों पहले से उड़ने वाली कारों की चर्चा होती आ रही है। लेकिन यह अभी तक लोगों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाई है। यह केवल एक सपना ही है अभी तक। इससे बेहतर तो ड्रोन हो चुके हैं। इसी तरह से ह्यूमनॉइड रोबोट ज्यादातर दिखावे और भविष्य के वादे तक ही सीमित नजर आते है।

Elon must का बयान क्या संकेत देता है

टेस्ला का मालिक (CEO) ने पहले स्पष्ट कह दिया है कि ह्यूमनॉइड रोबोट पूरी तरह अभी उपयोग में लाने लायक नहीं है। और इसे उपयोग लायक बनाने के लिए अभी बहुत समय लगेगा। उन्होंने कहा माना कि अभी इसमें काफी प्रगति हुई है। लेकिन इंसानों जैसी समझ और लचीलापन हासिल करने में बहुत समय लगेगा इतना आसान भी नहीं है।

निष्कर्ष

CES 2026  स्पष्ट कर दिया है कि अभी ह्यूमनॉइड रोबोट टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन इसे पूरी तरह से इंसानों के लिए व्यवहारिक करना जल्दबाजी हो सकता है फिलहाल तो यह इंडस्ट्री भविष्य के वादों और आकर्षित डेमो पर टिकी हुई दिखती है। आने वाले समय में यह बड़ा ही दिलचस्प होगा कि ह्यूमनॉइड रोबोट क्या हमारी जिंदगी का हिस्सा बन पाएगा या यह टेक्नोलॉजी लंबे समय के लिए एक सपना ही रह जाएगा।

FQ

क्या यह रोबोट अभी आम लोगों के लिए उपलब्ध है

यह रोबोट अभी आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है क्योंकि इस Humanoin रोबोट को Ces 2026 में सिर्फ रिसर्च और डेमो लेवल पर दिखाया गया है।

क्या यह रोबोट इंसानों की रोजगार छिन सकता है

अभी फिलहाल इस रोबोट को केवल सीमित और भारी कामों के लिए डिजाइन किया गया है।

Reletet post

आप एक टॉयलेट रखेंगी आपकी सेहत का ख्याल है

₹50 की प्रेगनेंसी किट और इतना बड़ा सीक्रेट जाने पूरी जानकारी।

Gmail AI futures : आप इनबॉक्स खुद बताएगा आपका इंपॉर्टेंट ईमेल कौन सा है

Leave a Comment