MP Board Exam Time Table 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाओं के टाइम टेबल में बहुत बड़ा बदलाव किया है। इससे जुड़े ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड ने इसी के साथ संशोधित टाइम टेबल के तारीख की नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। ऐसे में सभी छात्राओं को नए शेड्यूल से रिलेटेड जानकारी पर ध्यान देने की आवश्यकता है(Photo:Unsplash)

परीक्षा की तारीख में क्या बदलाव हुआ
एमपी बोर्ड के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार सभी विषयों की तारीख में बदलाव नहीं किया गया है। बल्कि कुछ विषयों की तारीख मे ही बदलाव किया गया है। बाकी विषयों के तारीख को नहीं बदला गया है। जो पहले टाइम टेबल निर्धारित था वही है। और एमपी बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है की या बदलाव विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही किया गया।
किन विषयों की तारीख में हुआ बदलाव
एमपी बोर्ड द्वारा जारी किया गये किए गए नोटिफिकेशन के आधार पर 10वीं के हिंदी परीक्षा पहले 11 फरवरी 2026 को तय किया गया था। जिसे अब बदलकर 6 मार्च 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।(Photo: Unsplash)

वहीं अगर हम बात करें 12वीं क्लास की तो इसके तीन विषयों की तारीख में बदलाव किया गया है इसमें 12वीं क्लास का उर्दू और मराठी विषय की परीक्षा जो पहले 9 फरवरी 2026 को होने वाला था। लेकिन आप इस विषय को तारीख को बदलकर 6 मार्च 2026 को करने का निर्णय किया गया है। और इसके अलावा 12वीं क्लास की हिंदी विषय जिसे पहले 7 फरवरी 2026 को होना था उसे भी बदलकर 7 मार्च 2026 को आयोजित करने का निर्णय
क्या परीक्षा का टाइम टेबल पहले जैसा रहेगा
एमपी बोर्ड ने साफ-साफ बोल दिया है कि केवल परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया गया है। परीक्षा के समय में नहीं सभी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का टाइम टेबल पहले से जो निर्धारित हुआ था वही रहेगा। विद्यार्थियों की परीक्षा 9:00 बजे शुरू होगी और दोपहर के 12:00 तक चलेगी। पहले तय किया गया समय के अनुसार ही।
परीक्षा केंद्र से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्देश
एमपी बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। एमपी बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का निर्देश दिया गया है। और सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए सुबह 8:30 बजे तक प्रवेश करना अनिवार्य है। एमपी बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि विद्यार्थियों को सुबह 8:45 के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।
टाइम टेबल का अपडेट कहां से देखें
एमपी बोर्ड के सभी विद्यार्थीओं को एग्जाम से जुड़े टाइम टेबल देखने के लिए एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.com.in पर जाकर सभी विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं कक्षा की संशोधित टाइम टेबल देख सकते हैं और चाहे तो डाउनलोड भी कर सकते हैं ।