New Aadhaar App 2026: UIDAI का नया आधार ऐप, QR Mode, Offline Verification और Full Data Control

New Aadhaar App UIDAI 2026 को UIDAI ने ऑफीशियली तरीके से लांच कर दिया है। इस न्यू आधार एप्स को लॉन्च करने के बाद UIDAI ने एक विशेष इवेंट का आयोजन किया है जिसमें कई अधिकारी न्यू आधार एप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारिया साझा करेंगी ।

UIDAI के अनुसार इस न्यू आधार एप्स के जरिए आधार होल्डर को कई जरूरी सेवाएं एक ही मोबाइल एप्स के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे आधार होल्डर के लिए आधार से जुड़ा काम पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो जाएगा।

New Aadhar App 2026 में ऑफलाइन वेरिफिकेशन फीचर्स

दोस्तों इस न्यू आधार ऐप्स की सबसे बड़ा खासियत यह है कि इसमें ऑफलाइन वेरिफिकेशन फीचर्स को भी जोड़ा गया है। UIDAI के अनुसार आने वाले समय में सिक्योरिटी गार्ड से लेकर ऑफिस एंट्री तक आधार कार्ड का इस्तेमाल वेरिफिकेशन के रूप में लोगो द्वारा किया सकता है।

दोस्तों ऑफलाइन का मतलब यह् नहीं है कि न्यू आधार ऐप्स बिना इंटरनेट का काम करेगा। बल्कि इसका मतलब यह है कि सेंट्रल डेटाबेस को बार-बार एक्सेस किए बिना भी वेरिफिकेशन पुरा किया जा सकता है। इससे यूजर के काम करने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी और उसकी पर्सनल डेटा भी सुरक्षित रहेगा।

UIDAI का खास फोकस डाटा सेफ्टी पर है।

UIDAI ने साफ बोल दिया है कि न्यू आधार ऐप्स में डाटा सिक्योरिटी को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। और इस एप्स के द्वारा किए जाने वाले वेरीफिकेशन बिल्कुल सुरक्षित होंगे। जिससे यूजर की पर्सनल डेटा किसी गलत हाथों में नहीं जाएगी। इससे अटेंडर मार्च और पहचान सत्यापन जैसे काम पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा आसान और भरोसेमंद हो जाएगी।

New Aadhaar App UIDAI 2026 मे यूजर के पास होगा सारा कंट्रोल

दोस्तों न्यू आधार एप्स को इस तरह डिजाइन किया गया है। कि आधार होल्डर को अपने पर्सनल डेटा का पूरा कंट्रोल मिल सके। और यूजर खुद तय करने में सक्षम होगा कि कौन सी जानकारी को छुपाना है और कौन सी जानकारी को दिखाना।(Photo:Wikimedia)

UIDAI ने बताया है कि इस न्यू आधार ऐप्स में अपना फोटो नाम जेंडर जन्मतिथि मोबाइल नंबर और अन्य पर्सनल डिटेल को आधार होल्डर खुद हाइड कर सके ऐसा विकल्प दिया गया है।

चुनिंदा बॉक्स के जरिए हाइड कर सकेगा यूजर

दोस्तों पर्सनल डिटेल को हाइड और अनहाइड करने के लिए यूजर को चुनिंदा बॉक्स मिलेंगे। जिसे यूजर ठीक या अनठिक करके अपनी पर्सनल जानकारी को कंट्रोल कर सकेगा। एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने पर आधार होल्डर अपनी पर्सनल जानकारी को कभी भी ओपन या हाइड कर सकता है। यह फीचर्स खासतौर पर उन यूजर के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। जो हर जगह पूरी आधार डिटेल साझा करना नहीं चाहता है।

New Aadhaar App UIDAI 2026 में ओपन करने पर दिखेगा QR Code

दोस्तों यूजर जैसे ही न्यू आधार एप्स को ओपन करेगा वैसे ही उसे एक की QR CODE दिखेगा। जिसमें उसका आधार नंबर पूरी तरह से हाइड रहेगा। और जब यूजर QR Code पर क्लिक करेगा तभी जाकर यूजर का सारा जरूरी डिटेल दिखेगा। जिससे यूजर का डेटा सुरक्षित रहेगा और वेरिफिकेशन करने मे आसानी होगा।

New Aadhaar App UIDAI 2026 Android और Ios दोनों के लिए उपलब्ध

UIDAI ने स्पष्ट शब्दों में बताया है कि यह न्यू आधार ऐप्स Android और ios दोनों प्लेटफार्म के लिए जारी कर दिया गया है। जिन यूज़र ने भी आधार ऐप्स पहले से इंस्टॉल कर रखा है उसे अपडेट करना होगा। इस नए फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए।

निष्कर्ष

दोस्तों न्यू आधार ऐप्स UIDAI की तरफ से एक बड़ा डिजिटल कदम है। जो आधार से जुड़ी कामों के लिए यूजर के लिए बहुत ही सुविधाजनक बनता है। ऑफलाइन वेरिफिकेशन डेटा कंट्रोल और QR Code जैसे फीचर्स के साथ यह नया आधार एप्स आने वाले समय में आधार से जुड़ी कामों को पूरी तरह से बदलने की क्षमता रखता है।

Leave a Comment